Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 16 May 2020

मां ने धोखे से कर दिया कार्तिक आर्यन को क्लीन शेव, नाराज होकर एक्टर बोले- 'मम्मी सही खेल गईं'

लॉकडाउन के बाद से ही कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया में मजेदार वीडियो के जरिए फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। कई दिनों से घर में लंबी दाढ़ी के लिए डाट खा रहे कार्तिक आर्यन धोखे से क्लीन शेव हो चुके हैं जिसका क्रेडिट उनकी मां को जाता है। इस पूरी कहानी को कार्तिक ने एक फनी वीडियो के जरिए बयां किया है।
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंस से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी मां उनसे गमला, साड़ी और गाड़ी मांगती हैं। गाड़ी को कार्तिक दाढ़ी समझ लेते हैं और क्रिएटिवीटी से हाथों में दाढ़ी निकाल कर मां के हाथों में थमा देते हैं। उनकी मां उन्हें डांटते हुए कहती हैं दाढ़ी नहीं गाड़ी। कार्तिक काफी उदास हो जाते हैं और बाद में उन्हें गाड़ी देते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मम्मी सही खेल गईं'।

कई दिनों से पड़ रही थी डांटकार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उनकी मां ने कहा था कि अगर वो दाढ़ी नहीं हटाएंगे तो उन्हें खाना नहीं मिलेगा। इसके बाद एक्टर ने लाइव आकर अपने फैंस से लुक पर सलाह मांगी थी। इस लाइव सेशन के दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने उन्हें शेव करवाने की सलाह दी थी।

कार्तिक के इंस्टा लाइव सेशन में दीपिका पादुकोण का कमेंट।ua


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साभार- कार्तिक आर्यन के इंस्टाग्राम अकाउंट से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WCfS0c

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot