Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 17 May 2020

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मां-बच्चे का फनी वीडियो, बोले- उदासी से भरी परिस्थितियों में थोड़ा हंस लीजिए

महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार सुबह मां-बच्चे का एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें महिला उस बच्चे को हंसाने के लिए जानबूझकर छींकती है, वहीं बच्चा उसकी छींक की आवाज सुनकर जोर-जोर से हंसता दिखता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'बच्चे का वीडियो... उदासी भरे हालातोंमें... बदलाव के लिए थोड़ा हंस लीजिए।'

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को खाना खिलाते-खिलाते किस तरह उसकी मां को उसे हंसाने का एक बेहतरीन तरीका मिल जाता है। दरअसल इस दौरान मां को अचानक छींक आ जाती है, जिसे सुन बच्चा जोर-जोर से हंसने लगता है। इसके बाद वो महिला जानबूझकर नकली छींक छींकने लगती है। जिसे सुन बच्चे को और मजे आने लगते हैं और वो और ज्यादा हंसने लगता है। उसके साथ उसकी मां भी हंसती है और ऐसा करते हुए उसकी आंखों में पानी आ जाता है।

एक दिन पहले शेयर की थी सेल्फी

इससे पहले शनिवार को अमिताभ ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए बड़े ही रोचक और मजाकिया अंदाज में लोगों से घर में रहने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, 'चलें भैया जिम... बाद में मिलते हैं... जिम यहीं है घर के बाहर नहीं।'

##

दिखा चुके उंगलियों की क्रिएटिविटी

महानायक ने बुधवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उंगलियों के स्वभाव की चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि पुनर्गठन के मामले में ये मानव शरीर का सबसे जटिल हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए उंगलियों से क्रिएटिविटी दिखाने की कोशिश की थी।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'उदास करने वाली परिस्थितियों में... बदलाव के लिए हंसे'। (फोटो/वीडियो अमिताभ की इंस्टाग्राम वॉल से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3czTVV7

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot