Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 17 May 2020

लॉकडाउन विद द जौहर्स सीरीज के नए वीडियो में यश ने मेडिसिन से हेयर कट करने कहा, पापा करण बोले- घर पर मत करना

करण जौहर और उनके जुड़वां बच्चों के वीडियो लॉकडाउन के तीनों चरणों में सोशल मीडिया यूजर्स का मनोरंजन करते आए हैं। करण ने रविवार को एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की ताकीद की- यश के बताए नुस्खे घर पर ट्राय मत करना। हालांकि यश ने अपनी मासूमियत से इसे और भी मजेदार बना दिया।

हेयर कट पर हुआ कन्वर्सेशन

वीडियो में करण ने यश से पूछा कि तुम्हारे और मेरे दोनों के बाल काफी बड़े हो गए हैं, क्या तुम हेयर कट लेना चाहोगे। इस पर यश कहते हैं-मैंने अभी थोड़े समय पहले ही हेयर कट करवाया है। करण ने पूछा कि लेकिन मेरे बाल भी काफी बढ़ गए हैं, हम कब हेयर कट करवाएंगे। इस पर यश एक मेडिसिन की बॉटल उठाकर कहते हैं कि इससे कटवा लीजिए।

Thank You Celebrities वीडियो देखकर भावुक हुए करण

हाल ही में एक और वीडियो वायरलहुआ था, जिसका नाम थाThank You Celebrities। इसमें दिखाया गया थाकि किस तरह से सेलिब्रिटी एलेन डिजेनरसऔर अमांडा बर्न के लिए लॉकडाउन एक वेकेशन की तरह बीत रहा है, जिसे वे अपने घरों में एन्जॉय कर रहे हैं और इसी दौरान लाखों लोग लॉकडाउन की वजह से मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। यही वीडियो देखकर करण जौहर भावुक हो गए थे।

##

करण ने ट्विटर परमाफी मांगी थी

करण ने ट्विटर पर अनिरुद्धगुहा की पोस्ट शेयर कर लिखा था- इस वीडियो ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मुझे यह अहसास हो रहा है कि मेरी कई पोस्ट कई लोगों के लिए बेहद असंवेदनशील थी। मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं और यह बताना चाहता हूं कि मेरी कोई भी पोस्ट जानबूझकर नहीं की गई थी, पर इसमें भावनात्मक दूरदर्शिता की कमी थी। मैं माफी मांगता हूं।

फैंस ने करण जौहर का हौसला बढ़ाया था

करण जौहर की इस भावुक पोस्ट के बाद कई फैंस उनके समर्थन के लिए आगे आए थे। फैंस ने कहा थाकि करण जौहर ने जो वीडियोलॉकाडाउन के दौरान पोस्ट किए हैं, उनमें उनके बेहद प्यारे बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं। कुछ फैंस ने कहा कि लॉकडाउन के मुश्किल वक्त में करण जौहर के वीडियो खुशियां फैला रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो करण जौहर के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367w0d4

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot