Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 13 May 2020

घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहीं सोनम कपूर, फोटोज शेयर कर लिखा- हे भगवान क्या करूं?

एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठे-बैठे बोर हो गई हैं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि वे क्या करें। ये बात उन्होंने हाल ही में सोशल मीडियापर फोटोज शेयर करते हुएलिखी। सोनम फिलहालनई दिल्ली स्थित अपने ससुराल में हैं और वहीं लॉकडाउन का समय गुजार रही हैं।

सोनम ने बुधवार को एक के बाद एक तीन फोटोज शेयर किए। पहले फोटो के साथउन्होंने लिखा, 'घर में ऊब गई हूं, ऊब गई हूं घर में', दूसरे फोटो में लिखा, 'हे भगवान क्या करूं', वहीं तीसरे कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सुबह उठो, मेकअप करो और इनका कोई संबंध नहीं है।'


##

##

सोनम ने जो फोटोज शेयर किए वे किसी फोटोशूट केहैं, जिसमें वे हैवी वर्क वाला गाउन और कुछ ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं। इससे एक दिन पहले भी सोनम ने कुछ फोटोज शेयर करते हुए अपने आलीशान घर की झलक दिखाई थी।

##

सोनम मार्च में ही पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से दिल्ली लौटी थीं और तब से ससुराम में रह रही हैं। इस दौरान वे लगातार इंस्टाग्राम पर लॉकडाउन डायरीज शेयर करते हुए फैसं को अपनी एक्टिविटीज से अपडेट कर रही हैं।सोनम की शादी8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई थी। सिख रीति रिवाज से मुंबई में हुई शानदार वेडिंग में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद दोनों लंदन आते-जाते रहते हैं जहां आनंद का बिजनेस सेट है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोनम ने इस फोटो के साथ लिखा 'हे भगवान क्या करूं'। (फोटो/वीडियो साभारः सोनम कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z1om2u

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot