Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 13 May 2020

तेरहवीं पर बेटी रिद्धिमा ने किया ऋषि कपूर को याद, प्रार्थना सभा में रणबीर के साथ पहुंचीं आलिया भट्ट, श्वेता बच्चन भी दिखीं

ऋषि कपूर की तेरहवीं पर मुंबई में उनके घर पर एक प्रार्थना सभा रखी गई। प्रार्थना सभा से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में ऋषि की तस्वीर पर माला चढ़ी हुई है जिसको शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, 'आपको हमेशा प्यार करेंगे पापा...' दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इसे रिद्धिमा ने कैप्शन दिया, ''आपकी विरासत हमेशा कायमरहेगी। आपको ढेर सारा प्यार।''


##

तेरहवीं में पहुंचे परिवार के सदस्य:

करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, रणधीर कपूर और उनकी पत्नी बबिता कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीषा मल्होत्रा, रीमा जैन और उनके बेटे आदर जैन के अलावा रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी तेरहवीं में ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।रणबीर को छोड़कर सभी ने मास्क लगाया हुआ था।

आलिया के साथ रणबीर कपूर।

नीतू कपूर।

करिश्मा कपूर।

नव्या नवेली नंदा और श्वेता बच्चन नंदा।

30 अप्रैल को हुआ था निधन:

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल मेंनिधन हो गया था। वह 67 साल के थे। ऋषि ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में लॉकडाउन की वजह से चुनिंदा 20 लोग ही शामिल हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिद्धिमा कपूर साहनी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नव्या नवेली नंदा और श्वेता बच्चन नंदा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Apyk3B

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot