Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 19 June 2020

चार एंगल से जांच कर रही मुंबई पुलिस, रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से हर कोई हैरान है। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि बॉलीवुड का एक चमकता होनहार सितारा इतना बड़ा कदम उठा बैठा? सुशांत ने सुसाइड का कदम आर्थिक कारणों से उठाया? या मानसिक डिप्रेशन इसकी वजह बना? या फिर उनकी निजी जिंदगी में कुछ ऐसा चल रहा था, जिसे वे किसी से साझा नहीं कर सके?

मुंबई पुलिस तमाम सवालों के जवाब तलाशने में जुटीहै। यहां तक कि इसे लेकर क्राइम ब्रांच की तीन टीमें भीगठित की गई हैं। सुशांत के दोस्तों और नौकरों से मिली सबसे पहली लीड से साफ हो गया था कि वे डिप्रेशन में थे और मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती से भी करीब 11 घंटे पूछताछ की गई।

चार अलग-अलग एंगल से हो रही तफ्तीश

पुलिस अब तक चार अलग-अलग एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है:-

  • पहला सुशांत की मानसिक बीमारी का क्या कारण था? क्या किसी एक व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों की वजह से सुशांत मानसिक तनाव में गए थे?
  • दूसरा क्या सुशांत ने सच में आर्थिक कारणों या आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या की?
  • तीसरा सुशांत की निजी जिंदगी में क्या चल रहा था? मसलन नवंबर में उनकी शादी किससे होने वाली थी? अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत रिया चक्रवर्ती के करीब आए थे और दुर्घटना की एक रात पहले उन्होंने रिया के नंबर पर कॉल किया था, जिसे उन्होंने पिक नहीं किया था।कॉमन फ्रेंड महेश शेट्टी को भी सुशांत ने उसी रात कॉल किया था। पुलिस सुशांत की निजी जिंदगी के इर्द-गिर्द उन खास लोगों से हर वो सच जानना चाहती है, जो सुशांत की आत्महत्या काकारण बन सकतीहै। पुलिस फिलहाल इसी पहलू पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है।
  • चौथा सुशांत की एक्स मैनेजर ने कुछ दिन पहले आत्महत्या की थी। जिसकी वजह से सुशांत काफी तनाव में थे और उस घटना के बाद से ज्यादातर अपने कमरे में अकेले रहते थे। तो क्या क्या सुशांत की आत्महत्या के पीछे एक वजह यह है?

पूरे मामले में अब तक जो हुआ, उस पर एक नजर:-

पोस्टमार्टम से आत्महत्या की पुष्टि

14 जून को सुशांत ने मुंबई में आत्महत्या की। उसी रोज देर रात उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि सुशांत नेआत्महत्या ही की है और उनकी मौत दम घुटने से हुई। इसमें किसी तरह के फाउल प्ले की बात सामने नहीं आई और न ही किसी तरह की साजिश का खुलासा हुआ।

राजनीति से जुड़े लोगों ने उठाए सवाल

इसी बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम समेत राजनीति से जुड़े कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि सुशांत के साथ उनकी 7 फिल्मों का करार रद्द कर दिया था। इसके पीछे बॉलीवुड के सिंडिकेट का हाथ है। कई अन्य वजह भी बताई जा रही हैं। सबको ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री अनिल देशमुख ने साफ किया कि पुलिस न सिर्फ इस एंगल से तफ्तीश करेगी, बल्कि इसकी तह में जाएगी।

किसी बड़ी आर्थिक तंगी में नहीं थे सुशांत?

पुलिस को इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा कि अभिनेता ने आर्थिक कारणों से आत्महत्या की है। अभिनेता के परिजन भी इस बात से इनकार करते हैं। वहीं, सुशांत जिस घर में रह रहे थे, उसका किराया साढ़े चार लाख रुपए था और यह कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए था। सुशांत ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डेढ़ करोड़ रुपए दिए थे। ये सब बातें स्पस्ट करती हैं कि वे किसी बड़ी आर्थिक तंगी में नहीं थे।

सुशांत को कोई दिक्कत तो जरूर थी
पुलिस की हालिया पड़ताल में कुछ नई बातें सामने आई हैं, जो इस बात को बल देती हैं कि सुशांत को कुछ दिक्कतें जरूर थी। मसलन, आत्महत्या से 3 दिन पहले ही उन्होंने अपने नौकरों और मैनेजर को पेमेंट किया था। साथ ही अपनी उधारी भी चुकाई थी।

सुशांत ने नौकरों और बाकी स्टाफ से कहा था कि वे उन्हें अब और पैसा नहीं दे पाएंगे। सुशांत के एक नौकर ने खुद पुलिस को यह बात बताई। नौकर के मुताबिक, उसने उस दिन सुशांत को कहा था, "सर आप ऐसा मत बोलिए। आपने हमारा हमेशा ध्यान रखा है। हम लोग कुछ न कुछ कर लेंगे।"

कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी पुलिस

मुंबई पुलिस के लिए सुशांत की आत्महत्या वाली जगह का पंचनामा और वहां मौजूद लोगों का स्टेटमेंट बेहद अहम था। क्योंकि इन्हीं के बयानों के आधार पर सुशांत के सुसाइड की मिस्ट्री को सुलझाने में न सिर्फ अहम लीड मिल सकती है। बल्कि यह भी समझ आएगा कि आत्महत्या से पहले क्या-क्या हुआ था?

नौकरों से लेकर फैमिली मेंबर्स तक के बयान दर्ज

पुलिस ने सुशांत के साथ उसी घर में रहने वाले उनके क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी, सामान लाने वाले दीपेश सावंत, दो रसोईया और चाभी बनाने वाले के साथ-साथ उनके पिता केके सिंह और दो बहनों का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन का स्टेटमेंट अभी तक नहीं लिया जा सका है।

खास दोस्त मेहश शेट्टी का स्टेटमेंट भी लिया गया

पुलिस ने सुशांत के खास दोस्त महेश शेट्टी का बयान भी दर्ज किया है, जिन्हें आत्महत्या से ठीक पहले की रात सुशांत ने कॉल किया था और वे इसे रिसीव नहीं कर पाए थे। पुलिस की मानें तो सुशांत ने महेश को रात तकरीबन 1:00 बजे फोन किया था। रात में फोन रिसीव न कर सके महेश ने दिन में करीब 12 बजे सुशांत को कॉल किया तो उन्हें उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

महेश का बयान इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि वे सुशांत और उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती के कॉमन फ्रेंड हैं। पुलिस के लिए यह जानना बेहद जरूरी है किरिया से सुशांत के रिश्ते कैसे चल रहे थे? पुलिस सुशांत के उस डॉक्टर का बयान भीले चुकी है, जो उनके डिप्रेशन का इलाज कर रहा था।

आखिरी फिल्म के निर्देशक से पूछताछ होचुकी
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कास्टिंग डायरेक्टर और सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया। छाबड़ा से तकरीबन 7 घंटे लंबी पूछताछ चली। पुलिस सूत्रों की मानें तो उनसे कुछ न कुछ लीड हाथ लगी है। छाबड़ा के मुताबिक, वे इस बात से अनजान थे कि सुशांत डिप्रेशन में चल रहे थे।

महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे हुई पूछताछ

गुरुवार को मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे पूछताछ की। पुलिस जानना चाहती है कि क्या नवंबर में उनसे सुशांत की शादी होने वाली थी? आखिरी बातचीत क्या हुई थी? क्या डिप्रेशन की जानकारी रिया को थी? इसके अलावा क्या सुशांत ने अपनी प्रोफेशनल और मानसिक दिक्कतों के बारे में रिया को पहले कुछ बताया था?हालांकि, रिया ने क्या कहा? यह अभी तक सामने नहीं आया है।

बिजनेस मैनेजर ने साझा किए सुशांत के फ्यूचर प्लान

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और पी.आर. टीम से राधिका निहलानी का बयान दर्ज किया। श्रुति ने बताया कि वे जुलाई 2019 से 3 फरवरी 2020 तक सुशांत के साथ थीं। उनके मुताबिक, सुशांत बॉलीवुड से हटकर विविड रेंज रियलिस्टिक वर्चुअल के वर्चुअल गेम्स की एक कंपनी बनाने की तैयारी कर रहे थे।

इसके अलावा नेशन इंडिया फॉर वर्ल्ड नाम से एक सामाजिक संस्था भी बनाना चाहते थे, जिसके जरिए कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ मिलकर पर्यावरण और समाज के लिए काम करना चाहते थे। हालांकि, ये कंपनीरजिस्टर हुई या नहीं इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।

मोबाइल, लैपटॉप से हासिल की जा रही जानकारी

पुलिस ने सुशांत के घर से कुछ दवाइयां, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन और 5 डायरी बरामद की हैं। उनके मोबाइल, टैब और लैपटॉप से भी डिजिटल जानकारियां हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

यशराज फिल्म्स से कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी

पुलिस जानना चाहती है कि आखिरी5 दिनों में सुशांत ने किन-किन लोगों से कितनी बार और कितनी देर तक बात की थी? वे कौन-कौन लोग हैं, जो उनकी जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं? इसके साथ ही पुलिस डिजिटल डाटा भी खंगाल रही है, जो जांच में अहम भूमिका अदा करेगा। मुंबई पुलिस ने सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स से सुशांत के साथ हुएकॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या की। इससे ठीक पहले वाली रात को उन्होंने रिया चक्रवर्ती को फोन किया, लेकिन उन्होंने से रिसीव नहीं किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CmQELH

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot