Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, 28 July 2020

बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन, प्यासा, CID, मदर इंडिया जैसी फिल्मों में किया था काम

बॉलीवुड के लिए मंगलवार का दिन एक और बुरी खबर लेकर आया, जब बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आर-पार, CID, कोहिनूर समेत कई हिंदी फिल्मों में काम किया था। उनकी मौत के बारे में मशहूर एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी।

अपने ट्वीट में नावेद ने लिखा, 'हमने एक और रत्न खो दिया है। मैं उन्हें तब से जानता था, जब मैं बच्चा था और वे हमारे लिए परिवार की तरह थीं। एक बेहतरीन कलाकार और शानदार इंसान। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे कुमकुम आंटी।' इससे एक दिन पहले एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का निधन हुआ था।

जॉनी वॉकर के बेटे ने भी श्रद्धांजलि दी

इस बारे में एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे नासिर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बीते जमाने की फिल्म अभिनेत्री कुमकुम आंटी का निधन, वो 86 साल की थीं। उन्होंने कई फिल्में, गाने और डांस किए, जो उन पर फिल्माए गए थे। उन्होंने मेरे पिता जॉनी वॉकर के साथ भी कई फिल्में की थीं। जिनमें से दो सबसे प्रसिद्ध फिल्में #प्यासा और #CID है।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Veteran Hindi film actress Kumkum passes away at 86 age, who appeared in films like Aar Paar, CID, Kohinoor among more.


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot