Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 26 July 2020

फेसबुक लाइव आकर कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रामैया ने कहा था- दुनिया और तनाव को अलविदा, किच्चा सुदीप ने तुरंत एक्शन लेकर एक्ट्रेस को बचाया

बिग बॉस कन्नड़ की कंटेस्टेंट रहीं जयश्री रामैया ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर सनसनी मचा दी है। जयश्री ने एक वीडियो शेयर कर लिखा था दुनिया और तनाव को अलविदा। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज.. प्लीज मुझे दया मृत्यु दीजिए। लेकिन रियलटी शो के होस्ट और एक्टर किच्चा सुदीप ने तुरंत हरकत में आते हुए जयश्री की मदद की और उनकी जिंदगी बचा ली।

फेसबुक लाइव में कहा- तनाव में हूं

जयश्री पहले फेसबुक पर लाइव आईं थीं। जिसके कैप्शन में जयश्री ने लिखा था- मैं हार गई। दुनिया और तनाव को अलविदा। लाइव के दौरान वे कह रही थीं- मैं यह सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं उनसे सुदीप सर से आर्थिक मदद की उम्मीद भी नहीं कर रही हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं लेकिन बेहद तनाव में हूं। मेरे जीवन में कई सारे निजी परेशानियों से जूझ रही हूं। मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया है और मैं इससे उबर नहीं पा रही हूं।
लाइव के दौरान जयश्री ने कहा- मैं एक लूजर हूं। मुझे दया मृत्यु मिलनी चाहिए। मैं अभी यही उम्मीद कर रही हूं। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज.. प्लीज मुझे दया मृत्यु दीजिए।

किच्चा सुदीप को किया शुक्रिया
वीडियो को डिलीट करने के बाद, जयश्री ने किच्चा सुदीप को धन्यवाद दिया और एक अन्य पोस्ट में लिखा- "आपकी देखभाल के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सुदीप सर। आप और आपकी टीम के सदस्यों ने मेरी मदद की। मेरे प्यारे दोस्तों और प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार। दोस्तों आप सबको परेशान करने के लिए मुझे क्षमा करें। आभारी हूं आप सभी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kannada actress Jayashree Ramaiah begs to die during Facebook live later thanked Kiccha Sudeep for saving her


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot