Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 26 July 2020

कंगना रनोट की टीम का हमला - पुलिस करन जौहर को कभी पूछताछ के लिए नहीं बुलाएगी, क्योंकि वे आदित्य ठाकरे के दोस्त हैं

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में करन जौहर को पूछताछ के लिए न बुलाने पर कंगना रनोट की टीम ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका दावा है कि करन उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के दोस्त हैं। इसलिए उन्हें उन्हें कभी पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जाएगा। टीम कंगना रनोट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से यह दावा एक यूजर के ट्वीट पर दिए रिएक्शन में किया गया है।

यह था ट्विटर यूजर का सवाल

सुमित ठाकुर नाम के ट्विटर यूजर ने करन जौहर की फोटो साझा करते हुए लिखा था, "35 दिन हो गए हैं और अब भी सबसे बड़े सस्पेक्ट शातिर करन जौहर को सुशांत सिंह राजपूत केस में पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। मैं एडवोकेट रसपाल सिंह रेणु जी के जरिए मुंबई पुलिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल कर रहा हूं। ताकि सार्वजनिक हित में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके।"

टीम कंगना रनोट का रिएक्शन

ट्वीट के रिएक्शन में कंगना की टीम ने लिखा, "वे उन्हें कभी नहीं बुलाएंगे। क्योंकि वे आदित्य उद्धव ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। यह उनकी सरकार है और उन्होंने कंगना के इंटरव्यू से पहले ही यह केस बंद कर दिया। यह इस बात का सबूत है कि वे अपने दोस्तों को बचा रहे हैं।"

कंगना कई इंटरव्यू में उठा चुकी सवाल

सुशांत की मौत के बाद कंगना कई इंटरव्यू में यह सवाल उठा चुकी हैं कि पुलिस करन जौहर से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है? पिछले दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने करन के अलावा आदित्य चोपड़ा, राजीव समंद और महेश भट्ट का नाम भी कैम्पबाजी करने वालों में जोड़ा था और कहा था कि मुंबई पुलिस को इनसे पूछताछ करनी चाहिए। इतना ही नहीं, कंगना यह तक कह चुकी हैं कि अगर वे अपने दावे साबित नहीं कर पाएंगी तो अपना पद्मश्री सरकार को वापस करने के लिए तैयार हैं।

अब तक 37 लोगों से हो चुकी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। साथ पुलिस जांच में उनके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। सुशांत डिप्रेशन में क्यों थे? और उन्होंने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस 37 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं:-

  • 23 जुलाई को पुलिस ने सुशांत के दोस्त और फिल्ममेकर रूमी जाफरी को पुलिस स्टेशन बुलाया था। जाफरी ने पुलिस को बताया कि उन्हें 6 महीने पहले सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात पता चली थी, अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ये बात बताई थी।
  • 21 जुलाई को मुंबई पुलिस ने फिल्म क्रिटिक और वरिष्ठ पत्रकार राजीव मसंद से 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। सुशांत के करीबियों ने आरोप लगाया है कि राजीव मसंद सुशांत की फिल्मों को निगेटिव रिव्यू देते थे। साथ ही वे किसी के इशारे पर उनके खिलाफ निगेटिव ब्लाइंड आर्टिकल भी लिख रहे थे। सुशांत इसे लेकर दुखी और परेशान रहते थे।
  • इससे पहले सुशांत का इलाज कर रहे तीन साइकैट्रिस्ट और एक साइकोथेरेपिस्ट के बयान दर्ज किए गए थे। एक साइकैट्रिस्ट ने बताया कि सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं, बाकी डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी जिंदगी काफी तनाव भरी थी। हालांकि, सुशांत को यह तनाव क्यों था? इसका जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे सका।
  • यशराज फिल्म्स के मालिक और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से मुंबई पुलिस ने वर्सोवा थाने में पूछताछ की थी। दरअसल, सुशांत ने चोपड़ा के साथ तीन फिल्में 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पानी' साइन की थी। लेकिन 'पानी' बन नहीं सकी। आदित्य से इसे लेकर ही सवाल-जवाब किए गए। इसमें उन्होंने कहा कि यह फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के चलते नहीं बन पाई।
  • शेखर कपूर अपना बयान मुंबई पुलिस को मेल कर चुके हैं। इसमें उन्होंने लिखा था कि 'पानी' बंद होने के बाद सुशांत को काफी सदमा लगा था। वे टूटकर डिप्रेशन में चले गए थे। क्योंकि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने कई साल दे दिए थे और कई बड़े ऑफर भी ठुकरा दिए थे। शेखर को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है।
  • 'पानी' के लिए सुशांत ने संजय लीला भंसाली की चार फिल्में छोड़ी थीं। यह खुलासा भंसाली ने पुलिस को दिए बयान में किया। उन्होंने कहा, "मैंने सुशांत को जो चार फिल्में ऑफर की थीं, वे 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव-मस्तानी', 'रीड' (जो बनी नहीं) और 'पद्मावत' थीं। 'रामलीला' के वक्त सुशांत YRF के कॉन्ट्रेक्ट में बंधे थे और 'पानी' के लिए वर्कशॉप ले रहे थे। इसी तरह 'बाजीराव-मस्तानी', 'रीड', और 'पद्मावत' (शाहिद कपूर के निभाए रोल) के लिए भी मैंने सुशांत को अप्रोच किया था, लेकिन इन सभी फिल्मों की डेट भी उन्होंने पहले से 'पानी' को दे रखी थीं।'
  • इन सबके के अलावा यशराज फिल्म के कुछ पूर्व अधिकारी, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत का घरेलू स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, को-स्टार और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ ही चुकी है।
  • शेखर कपूर और कंगना रनोट ने अपने बयानों में सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को जिम्मेदार बताया है। कंगना ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास समन आया है, लेकिन फिलहाल वे अपने होमटाउन मनाली में हैं। इसलिए बयान दर्ज कराने नहीं जा सकतीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना रनोट कई इंटरव्यू में यह सवाल उठा चुकी हैं कि मुंबई पुलिस करन जौहर को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुला रही है।


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot