Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 25 July 2020

ट्विटर छोड़ने के बाद साइबर बुलिंग के खिलाफ सोनाक्षी सिन्हा ने उठाई आवाज,  मुंबई पुलिस के 'मिशन जोश' का हिस्सा बन बोलीं- 'अब बस'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स इन दिनों साइबर बुलिंग का शिकार हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म का मुद्दा गर्म हो चुका है जिसके बाद से कई स्टारकिड्स को ऑनलाइन मिलने वाली धमकियों और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। जहां कई सेलेब्स ने अपने कमेंट सेक्शन रिस्ट्रिक्ट कर दिए हैं तो सोनाक्षी सिन्हा ने भी इससे बचने के लिए ट्विटर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब एक महीने बाद एक्ट्रेस मुंबई पुलिस के मिशन जोश का हिस्सा बनकर साइबर बुलिंग के खिलाफ आवाज उठाने आगे आई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई पुलिस के मिशन जोश में शामिल होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए साइबर बुलिंग करने वालों के लिए सख्त शब्द इस्तेमाल किए हैं। सोनाक्षी कहती हैं, 'स्क्रीन के पीछे बैठकर फेक अकाउंट से बुली करना तो आसान है मगर क्या आप लोगों पर इसके असर के बारे मैं जानते हो। कितना आसान होता होगा ना किसी की पर्सनल पिक्चर का गैर इस्तेमाल करना, गाली गलोज करना, अश्लील मैसेज करना और जान की धमकी देना। ऐसे ऑनलाइन ट्रोल का शिकार कई लोग होते हैं, मैं भी उनमें से एक हूं। पर अब मैंने फैसला कर लिया है, अब बस। अब ऑनलाइन ट्रोलिंग और साइबर बुलिंग पर फुलस्टॉप लगेगा'।

क्या है मिशन जोश

वीडियो के जरिए सोनाक्षी ने इस मिशन के बारे में बताते हुए कहा, 'हम मिशन जोश के जरिए, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, मेंटल हेल्थ, साइबर लॉ से जुड़ी बातों पर एक्सपर्ट से बात करेंगे। महाराष्ट्र पुलिस के कमिश्नर मिस्टर प्रताप दिघ्वाकर के साथ मिलकर हम उन मुद्दों पर बात करेंगे जो हम झेल चुके हैं। मिशन जोश देश में जारी साइबर बुलिंग के खिलाफ एक जंग है।

ट्विटर को कहा हमेशा के लिए अलविदा

सोनाक्षी सिन्हा लगातार ट्विटर पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही थीं। इससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने पिछले महीने अपने ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अपनी इज्जत बचाने का पहला कदम ये है कि आप नेगेटिविटी से दूर रहें। चलो दोस्तों में अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं'।

##

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा करन जौहर, आलिया भट्ट, रिया चक्रवर्ती, शाहीन भट्ट जैसे कई स्टारकिड्स को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती और करन जौहर ने इसपर लीगल एक्शन भी लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After leaving Twitter, Sonakshi Sinha raised voice against cyber bullying, joined Mumbai Police's 'Mission Josh'


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot