Latest Breaking News Read breaking stories and opinion articles, Full-2-knowledge And , TODAY TRENDING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 24 July 2020

कंगना रनोट को ऑफर हुई थी सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म, रितिक के साथ चल रहे विवाद के कारण एक्ट्रेस ने होमी अदजानिया की फिल्म नहीं की

थलइवीएक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों लगातार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए दिए गए बयानों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कई लोगों पर सुशांत के साथ बुरा व्यवहार कर उन्हें फिल्मों में ना लेने के आरोप लगाए हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि डायरेक्टर होमीअदजानिया उन्हें और सुशांत को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे मगर उस समय रितिक मिले लीगल नोटिस के चलते वो फिल्म नहीं कर पाईं। अब एक्ट्रेस ने इस बात पर अफसोस जताया है।

सुशांत के साथ फिल्म ऑफर की जाने की बात करते हुए कंगना ने टाइम्स से कहा,मुझे आज भी वो दिन याद है जब होमीने मुझे अपनी ऑफिस बुलाया था। मैं निकलने ही वाली थी कि मुझे रितिक द्वारा क्रिमिनल चार्जेज का भेजा गया लीगन नोटिस मिल गया। घबराए हुए मैं होमीके ऑफिस पहुंची थी और तब उसने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई। मैं उस समय फोकस ही नहीं कर पाई क्योंकि मैं बिखर चुकी थी। मैंने उनसे कहा कि मैं दोबारा आऊंगी मगर कोई मेरा स्टेट ऑफ माइंड नहीं जानता था। इसके बाद मैंने एक साल तक कोई फिल्म साइन नहीं की। मगर मुझे याद है कि वो शहरी कपल की कहानी थी।

फिल्म ना करना मेरे लिए दुर्भाग्य थाः कंगना

आगे एक्ट्रेस ने बताया, 'जब ये सब हो रहा था तब मैंने सोचा कि ये कितना दुर्भाग्यपूर्ण था। इसे सोचकर मुझे बहुत बुरा लगता है। अगर मैंने ये फिल्म की होती तो शायद हालात अगल होते। मुझे नहीं पता मगर ये कई लेवल से बहुत दुर्भाग्य की बात है। हो सकता है साथ फिल्म करने से हम दोनों दोस्त बन जाते और मैं उसे दूसरों द्वारा ना अपनाए जाने पर कुछ दिशा दे सकती। मुझे नहीं पता कि मैं इतने बेहतरीन शख्स को पाकर क्या करती। मैं सिर्फ अब इस बारे में सोच सकती हूं'।

साल 2016 में रितिक ने भेजा था नोटिस

'कृष 3' में साथ नजर आने के बाद से ही रितिक और कंगना का रिलेशन सुर्खियों में था। कुछ सालों बाद ही रितिक ने साल 2016 में कंगना के खिलाफ साइबर स्टॉकिंग और शोषण का केस दर्ज किया था। इसके जवाब में कंगना ने भी काउंटर केस किया था। कंगना का कहना था कि रितिक अपना रिलेशन छिपाने के लिए केस कर रहे हैं क्योंकि इससे उनके तलाक के केस परअसर पड़ेगा। हालांकि सबूतों की कमी के चलते केस बंद किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranot was offered the film with Sushant Singh Rajput, due to the ongoing dispute with Hrithik, the actress did not film Homi Adjania


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot